आज स्व. श्रीमती शकुंतला तिवारी स्मृति सेवा समिति व सारंग सेवा समिति के द्वारा स्वस्थ गांव स्वस्थ देश अभियान अंतर्गत नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमें नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, मुफ्त दवाएं एवं अन्य जांच डा. आदिश्वर सारंग जैन, डा. ऊषा बघेल, डा. सौरव सांबारे, डा. कमल किशोर त्रिपाठी व छवि नेत्र चिकित्सालय की ओर से विनोद मिश्रा जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आयोजक एवं समिति संस्थापक पं. कार्तिकेय तिवारी एवं मां दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष के.के. शुक्ला जी, आर. के. गोल्हानी, डा. एच.पी. तिवारी, कैलाश शर्मा, आई. एस राजपूत, सुरेश चौहान, सतीश दुबे सुरेश वर्मा, सीताराम पवार, अमिताभ जैन,दौलत सिंह जाटव, मनोज तिवारी एडवोकेट, विकास मंगरुलका, लक्ष्मी शंकर तिवारी जी आदि उपस्थित होकर सभी ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर टीम का पुष्प और श्री फल भेंट कर सम्मानित कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
सप्रेम धन्यवाद!
आयोजक एवं संस्थापक
पं.कार्तिकेय तिवारी
No comments:
Post a Comment