Wednesday, April 08, 2026

स्वामी प्रज्ञानंद सामुदायिक भवन कटंगी में दिनांक 03/04/2026 विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

माननीय अजय विश्नोई जी (विधायक पाटन) के मार्गदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष श्री अमिताप साहू जी के द्वारा स्वामी प्रज्ञानंद सामुदायिक भवन कटंगी में दिनांक 03/04/2026 विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्व. श्रीमती शकुंतला तिवारी स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में स्वस्थ गाव से स्वस्थ भारत अभियान अंतर्गत सुखसागर मेडिकल कॉलेज जबलपुर के सहयोग से आयोजित किया गया
 जिसमें डॉ सत्येंद्र सोनी, डॉ. पवन , डॉ.विकास लोधी, डॉ तुलसी चौधरी, मोहित कुशवाहा, आकांक्षा बर्मन, आयुष आदि विशेषज्ञों द्वारा समान्य रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, नाक कान गला रोग आदि के 100 से अधिक मरीजों का निशुल्क परामर्श किया गया एवं 5 मरीजों को ऑपरेशन हेतु सुख सागर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया इस अवसर मे समिति अध्यक्ष डॉ कार्तिकेय तिवारी ने सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए नगर परिषद के सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

No comments:

Post a Comment

सिहोरा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 200 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

माननीय संतोष वरकड़े जी के मार्गदर्शन में दिनांक 30/03/2026 सिविल अस्पताल सिहोरा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिव...